91 संतो की मौजूदगी में होगा बाबा के धाम का लोकार्पण, संतो ने कहा- मोदी जैसा कोई नेता नही

By आरती पांडे | Dec 13, 2021

वारणसी। लंबे समय से चल रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है  और आज सोमवार यानी 13 दिसंबर को पीएम मोदी  अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक बड़ी सौगात देंगे।पीएम मोदी आज वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ कारिडोर का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद से काशी की तस्वीर विश्व फलक पर एक नए रूप में पूरे विश्व मे  दिखेगी। पूरे बनारस में इस शिव उत्सव को लेकर बहुत ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। दुनिया भर के शिवभक्त इस ऐतिहासिक क्षण में भागीदार होने और मन भावन जटाजूट को एक पल निहारने के लिए काशी पहुंच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्वनाथ धाम के अलावा आदि शंकराचार्य और महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे PM मोदी

अलग अलग राज्यों से आये साधु संतों ने बातचीत में बताया कि यह काशी के लिए ही नही बल्कि पूरे देश के लिए सौभाग्य की बात है कि आज 13 दिसंबर के दिन विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने जा रहा है और हम सब इस शुभ घड़ी के साक्षी बन रहे है उन्होंने आगे कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जब भगवान शिव काशी की धरती पर विराजमान होंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार और मोदी की तरह कोई भी नेता नही है जिन्होंने इतने अच्छे अच्छे कार्य किये हो। आज मोदी जी ने हिन्दू धर्म  और हिंदुत्व को एक नई  पहचान दी है। इनके कार्य सरहनीय है।

इसे भी पढ़ें: मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए और नाबालिग लड़के सहित दो लोगों ने 15 वर्षीय लड़की का किया बलात्कार

उन्होंने आगे कहा कि आज पूरी काशी की भूमि पर पर्व जैसा माहौल है और काशीवासी  अपने आराध्य के धाम के नव निर्माण के उत्सव में बम-बम बोल रही है। जल, थल और नभ शिवमय होने के साथ ही हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।इसके साथ आपको बता दे, बाबा को भोग लगाने और काशी वासियों के घरों तक  प्रसाद  देने के  लिए शुद्ध देसी घी से 16 लाख लड्डू बनाए जा रहे हैं। इस दौरान सात लाख घरों तक  बाबा का प्रसाद पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग आठ लाख पैकेट तैयार होगा जिसमें दो लड्डू पैक किए जा रहे हैं। 15 हजार कार्यकर्ता बाबा का प्रसाद वितरित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा