लुधियाना धमाके के पीछे कौन ? सामने आया इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का नाम !

By अनुराग गुप्ता | Dec 24, 2021

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिला न्यायालय में हुए धमाके में खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धमाके के बाद चल रही जांच में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन बब्बर खालसा का नाम सामने आया है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सिखों के लिए अलग से खालिस्तान बनाना है। 

इसे भी पढ़ें: लुधियाना धमाके में जख्मी हुए लोगों से मिले सिद्धू, बोले- पॉलिटिकल एजेंडे के लिए लोगों में फैलाया जा रहा डर

इस संगठन ने जिला न्यायालय में धमाके को अंजाम देने के लिए स्थानीय गैंगस्टर की मदद ली। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय गैंगस्टर का नाम हरविंदर सिंह है, जिसे रिंदा सिंह के नाम से भी जाना जाता है। जो कुछ वक्त पहले पाकिस्तान भाग गया था और वहां पर गैंगस्टरों की टीम तैयार की थी।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda