बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

नयी दिल्ली| भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

इसे भी पढ़ें: फर्जी मार्कशीट के 28 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक को पांच साल की जेल

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पूरी तरह से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं तब मुझे सीट नहीं रखनी चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर प्राप्त अनुभव, ज्ञान और अंतर्दृष्टि के लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे और यह उन्हें आने वाले वर्षो में भी बाहर की दुनिया में एक व्यक्ति के रूप में मदद करेगा।

सुप्रियो ने कहा कि संसद में बिताया सात वर्षो का समय काफी सार्थक रहा। उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा का मौका देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर (संसद) के गलियारे में आने पर गर्व है जिसने अनेक स्वप्नदर्शी नेता, राजनेता, स्वतंत्रता सेनानियों को देखा जिन्होंने हमारी मातृभूमि के इतिहास का सृजन किया और सुरक्षित एवं शानदार इतिहास का मार्ग प्रशस्त किया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम बंगाल के आसनसोल से दो बार के सांसद ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर समय मांगा था ताकि वे सदन से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे सकें।

बाबुल सुप्रियो ने कई बार कहा था कि जिस पार्टी से वे इस सीट पर विजयी हुए, उस पार्टी के अब सदस्य नहीं हैं, ऐसे में सांसद नहीं रहना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा और आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से दिल्ली में

प्रमुख खबरें

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान