ओडिशा में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, ट्रेनों में अबतक 37 बच्चों का हो चुका जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

भुवनेश्वर। तेलंगाना से विशेष श्रमिक ट्रेन से ओडिशा लौट रही 19 वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार को ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लगाए गए बंद की वजह से वह तेलंगाना में फंस गई थी। पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि महिला की पहचान बोलांगीर की थोडीबहल की रहने वाली मीना कुम्भार के रूप में हुई है। वह तेलंगाना के लिंगमपल्ली से बोलांगीर जाने वाली विशेष ट्रेन में सवार थी। महिला ने सुबह में दर्द की शिकायत की। 

इसे भी पढ़ें: श्रमिकों को वापस बुलाने की कोशिश में कंपनियां, हैदराबाद के बिल्डर ने अपने कामगारों को भेजा एयर टिकट 

अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के टिटलागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया। टिटलागढ़ के डॉक्टर ने महिला और बच्चे की जांच की और दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद बोलांगीर जिले के स्वास्थ्यकर्मियों की सलाह पर दोनों को टिटलागढ़ के अस्पताल में भेजा गया। ओडिशा में श्रमिक ट्रेन में तीन बच्चों का अब तक जन्म हुआ है। वहीं इस ट्रेन की सेवा शुरू होने के बाद से देशभर में अब तक इन ट्रेनों में 37 बच्चों का जन्म हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar