CSK को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज पूरे सीजन से हुए बाहर, पैर के बाद पीठ की चोट से जूझ रहे

By अनुराग गुप्ता | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि सीएसके के स्टार गेंदबाद दीपक चाहर के पीठ की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान दीपक चाहर के पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) गए। 

स्टार गेंदबाज के बिना आईपीएल के मौजूदा सीजन के शुरुआती सभी चारों मुकाबले सीएसके गंवा चुकी है और दीपक चाहर की गैरमौजूदगी में आगे की डगर और भी ज्यादा मुश्किल होने वाली है क्योंकि पहले उम्मीद थी कि शुरुआती कुछ मुकाबलों के बाद दीपक चाहर टीम के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन पीठ की चोट के बाद दीपक चाहर पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।

मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया था कि स्टार गेंदबाज दीपक चाहर की कमी खल रही है जो चोटिल होने के कारण अभी तक किसी मैच में नहीं खेल पाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: चहल के आरोपों पर मुख्य कोच फ्रैंकलिन से बात करेगा डरहम 

दीपक के लिए CSK ने दिया था 14 करोड़

मेगा ऑक्शन में सीएसके ने स्टार गेंदबाज दीपक चाहर के लिए 14 करोड़ रुपए खर्च किए थे। पिछले सीजन तक दीपक चाहर सीएसके का ही हिस्सा थे। दीपक चाहर ने अपने आईपीएल कॅरियर में कुल 63 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 59 कीमती विकेट चटकाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने 12 पारियों बल्लेबाजी करते हुए 138 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए। हालांकि उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार