भारत में अच्छे दिन आए या नहीं इस चर्चा के बीच पड़ोसी देश में बुरे दिन आने वाले हैं, खुद वित्त मंत्री ने कबूली ये बात

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

अच्छे दिन आने वाले हैं, हम मोदी जी को लाने वाले हैं। लोकसभा चुनाव का एक चर्चित नारा। जिसको लेकर विपक्ष की ओर से लगातार मोदी सरकार पर निशाना भी साधा जाता है। वैसे देखा जाए तो अच्छे दिन के कोई तय पैमाने नहीं हैं। अच्छे दिन कोई ऐसी परिस्थिति तो है नहीं कि आप पैथोलॉजिकल लैब में जाकर जांच करा लें और पता लग जाए कि अच्छे दिन आए या नहीं। समाज के हर वर्ग नहीं बल्कि हर व्यक्ति के लिए अच्छे दिन के मायने अलग-अलग हैं। हिन्दुस्तान में वाकई अच्छे दिन आए या नहीं ये एक लंबी बहस का विषय हो सकता है। लेकिन हां पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बुरे दिन जरूर आने वाले हैं। ये बात खुद मुल्क के हुक्मरान खुद कबूल कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Article 370: 5 अगस्त के दिन कश्मीर पर झूठ फैलाने के लिए बनाया टूल किट, पाकिस्तान की बड़ी साजिश का खुलासा

इस्माइल ने कहा, ‘‘मैं तीन महीने तक आयात बढ़ाने की इजाजत नहीं दूंगा और इस बीच हम नीति लाएंगे। वृद्धि कुछ हद तक प्रभावित तो होगी लेकिन कोई और विकल्प नहीं है।’’ पिछले वित्त वर्ष में पाकिस्तान ने 80 अरब डॉलर का आयात किया जबकि निर्यात 31 अरब डॉलर का किया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को देश को संभावित चूक से बचाना होगा और तात्कालिक एवं लघु अवधि के कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम सही रास्ते पर हैं लेकिन खराब दिन देखने पड़ेंगे। अगर हम तीन महीने के लिए आयात पर काबू पा लें, हम विभिन्न माध्यम से निर्यात बढ़ा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर