Health Tips: अनार के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है खतरा

By मिताली जैन | May 08, 2025

अनार एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। अनार को आप स्नैक्स के साथ-साथ सलाद या स्मूदी आदि में शामिल कर सकते हैं। यह फल विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर है। इसके सेवन से ना केवल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि यह पाचन सुधारने और आपकी स्किन को ग्लो पाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: PCOS Symptoms: PCOS और हार्मोन्स पर गर्मी के मौसम पर हो सकता है बुरा असर, जानिए क्या कहते एक्सपर्ट

डेयरी प्रोडक्ट्स

अनार के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही व पनीर, आदि को साथ में खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अनार को डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ खाने से पाचन में समस्या हो सकती है। अनार की अम्लता और दूध के प्रोटीन के मिलने से पाचन में समस्या हो सकती है, जिससे गैस, सूजन और अपच हो सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा समस्या बन सकता है जो दूध के प्रति सेंसेटिव होते हैं। इससे आपको एसिडिटी, गैस, और पेट में ऐंठन हो सकती है।

सिट्रस फल 

अनार के साथ सिट्रस फल जैसे संतरा व नींबू, आदि का सेवन करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इन सिट्रस फल अनार के साथ मिलाने पर ज्यादा अम्लीय हो सकते हैं। दोनों का अम्लता स्तर अधिक होता है, जो पेट की लाइनिंग को परेशान कर सकता है और अपच या एसिड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से एसिड उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे हार्टबर्न और पेट की समस्या हो सकती है।

अनानास

अगर आप फ्रूट चाट बना रहे हैं तो अनानास और अनार को एक साथ ना खाएं। अनानास और अनार दोनों में अम्लीय गुण होते हैं, और इन्हें मिलाने से पेट में जलन हो सकती है। यह फूड कॉम्बिनेशन एसिड उत्पादन और पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है। 

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप