By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 16, 2026
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग असंतुलित और अन्हेल्दी रुटीन का पालन कर रहे हैं, जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है। इसी वजह से हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। अधिक नमक का सेवन, फास्ट फूड की आदत, मानसिक तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी, बढ़ता वजन, धूम्रपान और शराब का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण
उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है अत्यधिक नमक का सेवन करना। प्रतिदिन अधिक नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। प्रोसेस्ड फूड चिप्स, नमकीन, अचार और बाहर का खाना अक्सर ज्यादा नमक से भरे होते हैं। इसके साथ ही लगातार काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं या मानसिक तनाव लंबे समय से बने रहने से बीपी बढ़ जाता है। दिनभर बैठे रहना, एक्सरसाइज न करना और मोटापा भी बढ़ने लगता है।
खानपान की बातों पर ध्यान दें
इस बात का ध्यान रखें कि प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन, तंबाकू और शराब से सेवन से धमनियों को नुकसान पहुंचाता है और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही वजन बढ़ जाता है और पेट के आसपास की चर्बी, हृदय पर दबाव बन जाता है और बीपी बढ़ाती जाती है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के तरीके
उच्च रक्तचाप की समस्या से बचने के लिए समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर चेक कराते रहना चाहिए। इसके साथ ही पौष्टिक और कम नमक युक्त भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रोजाना लगभग 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें- जैसे तेज चाल से चलना या व्यायाम करना। मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें। साथ ही धूम्रपान, तंबाकू और शराब के सेवन से दूरी बनाए रखें तथा स्वस्थ वजन बनाए रखना भी हाई ब्लड प्रेशर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।