आपकी इन गलत आदतों की वजह से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, आज ही करें इनमें सुधार

By एकता | Jul 10, 2022

आजकल हर दूसरा व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। हर साल इस समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह समस्या छोटी उम्र के लोगों को धीरे-धीरे अपनी जकड़ में ले रही है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का मुख्य कारण लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खाने पीने की गलत आदतें हैं। इस समस्या की वजह से लोगों को दिल से संबंधित बीमारियां भी हो सकती है, इसलिए वक्त रहते इसे नियंत्रित करना बेहद जरुरी है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस अपनी रोजामर्रा की कुछ आदतों में बदलाव करना है।

इसे भी पढ़ें: Men's Health: शराब का अधिक सेवन डाल सकता है पुरुषों के यौन जीवन पर बुरा प्रभाव, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

तंबाकू का लगातार सेवन करना- तंबाकू का लगातार सेवन करना ब्लड प्रेशर पर गंभीर असर डालता है। इसका सेवन करने से लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा तंबाकू कैंसर जैसी कई अन्य बीमारियों का भी कारण बनता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट तंबाकू का सेवन करनी करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Signs Of Dehydration: पानी की कमी होने पर शरीर देता है ये संकेत, नजरअंदाज करने से हो सकती हैं मुश्किलें

वर्कआउट नहीं करना- आजकल ज्यादातर लोग वर्कआउट नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या अपनी जकड़ में ले लेती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो दिन में कम से कम 40 मिनट वर्कआउट जरूर करें। इससे न सिर्फ आपको ब्लड प्रेशर बल्कि कई अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Women's Health: प्रेगनेंसी रोकने का सुरक्षित और प्रभावी उपाय हैं इंट्रायूटरिन डिवाइस, पढ़िए इससे जुड़े फैक्ट्स

शराब और कैफीन का सेवन- ज्यादातर लोगों की दिन की शुरुआत कैफीन यानि चाय या कॉफ़ी से होती है और कई लोगों के दिन का अंत शराब के साथ होता है। इन दोनों चीजों के लगातार सेवन करने से ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर्स शराब और कैफीन का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल

AIIMS Doctor ने कहा, मॉनसून में Dengue से बचना है, तो प्लेटलेट्स का रोना छोड़ो और इन लक्षणों पर ध्यान दो!

Rajasthan में 20 टन संदिग्ध Beef पर बवाल, भैंस या गाय का मांस? अब Lab Test से खुलेगा राज