स्टूडेंट्स के लिए अमेरिका से बुरी खबर! ट्रंप की नई चेतावनी- भारतीय छात्रों ने बिना जानकारी पढ़ाई बीच में छोड़ी तो...

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। ट्रम्प प्रशासन ने विदेशी छात्रों के वीजा इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। प्रशाशन ने सभी अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास को निर्देश दिए हैं कि वे नए छात्र वीजा इंटरव्यू न ले। ये कदम सोशल मीडिया एकाउंट्स की गहन जांच को अनिवार्य करने की योजना के तहत उठाया गया है। इसके साथ ही अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए नया आदेश जारी किया है। ट्रम्प प्रशासन ने कहा है कि कोई छात्र बिना जानकारी कोर्स छोड़ता है, क्लास नहीं जाता या पढ़ाई बीच में छोड़ देता है, तो उसका स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Putin Big Action On Trump: दोस्त भारत का बदला रूस ने ट्रंप से लिया? पुतिन ने क्या बड़ा धमाका कर दिया

इस रोक के कारण वीज़ा प्रक्रिया में लंबी देरी हो सकती है और उन विश्वविद्यालयों पर असर पड़ सकता है जो आय के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर निर्भर हैं। NAFSA एसोसिएशन के अनुसार, पिछले वर्ष अमेरिका में दस लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र अध्ययन कर रहे थे, जिन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लगभग 43.8 बिलियन डॉलर का योगदान दिया। नई नीति ऐसे समय में आई है जब ट्रंप प्रशासन छात्र वीजा के लिए नियमों को सख्त करने पर विचार कर रहा है। सरकार का कहना है कि वह सभी छात्र वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया जांच का विस्तार करना चाहती है। वाणिज्य दूतावास अधिकारियों से अपेक्षा की जाएगी कि वे इंस्टाग्राम, टिकटॉक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, लाइक, कमेंट और शेयर को देखें, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ऐसी कोई सामग्री है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Fitch Ratings ने भारत का GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया

Hanuman Mantra: Sankatmochan Hanuman की पूजा में इन 6 Mantras का जप बदल सकता है आपकी जिंदगी

US Election: ट्रंप प्रशासन के अभियान में 1600 फर्जी वोटर केस पकड़े गए, 160 गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Election Commission में अंदरूनी घमासान! SIR और वोटर डेटा पर दो चुनाव आयुक्तों ने ही उठाए गंभीर सवाल, Indian Express Report से मचा बवाल