मध्य प्रदेश में बदला मौसम, भोपाल सहित कई जिलों में जोरदार बारिश गिरे ओले

By दिनेश शुक्ल | Mar 13, 2021

भोपाल।  मध्य प्रदेश में शुक्रवार को चक्रवात का असर दिखा। सुबह से ही घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही। इसके साथ कई जगह गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। सागर में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे तो वही राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने 'आजादी का अमृत महोत्सव'' अभियान का किया शुभारंभ, कहा प्रदेश के बच्चों को दिखाए अंडमान निकोबार

वही सागर जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शाम को हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश के दौरान करीब दस मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। बेमौसम हुई बारिश से खेतों में कटी रखी और खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम तक शाजापुर में 5.0 एमएम, जबलपुर में 3.4 एमएम, ग्वालियर में 1.1 एमएम, इंदौर में 0.2 एमएम, खरगौन में 1.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की। इसके अलावा भोपाल, गुना, छिदवाड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंधों और पैसे की लेनदेन में महिला ने की युवक की हत्या

जबकि राजधानी भोपाल सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, रीवा, सागर के अलावा जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। इसके कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में नॉर्थ-ईस्ट में डेढ़ किमी ऊपर चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके चलते कई जगह रिमझिम बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में गरज के साथ बिजली चमकने के साथ ही ओले गिरने की आशंका रहती है। ऐसी स्थिति शनिवार शाम तक रहेगी। इसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। इससे तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर आएगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी