एमपी में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कहा - कठपुतली बनकर नहीं रह सकती

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में नई अध्यक्ष के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी घोषणा और नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अर्चना जायसवाल को पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर विभा पटेल को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी 

दरअसल पद से हटाने के बाद अर्चना जायसवाल का रवैया बदल गया है। उन्होंने कहा कि कठपुतली बनकर काम करना मुझे पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्व सीएम कमलनाथ ने महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महिला नेतृत्व का दबाव मुझे कठपुतली बन कर दबाओं में काम कराया जा रहा था जो मुझे पसंद नहीं। यह मेरी कार्यशैली नहीं और इसलिए मुझे हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कमलनाथ से मिलकर चर्चा करूंगी।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा