साध्वी प्रज्ञा सिंह के बिगड़े बोल, सिंधी समाज के एक व्यक्ति को बोला रावण

By सुयश भट्ट | Oct 16, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा से ऊपर रही हैं। एक बार फिर उनका एक विवादित बयान सामने आया है। साध्वी ने सिंधी समाज के एक व्यक्ति को रावण बोल दिया है।

दरअसल साध्वी विजयादशमी के एक कार्यक्रम में शामिल  थी। वहां वे अपने वीडियो वायरल होने पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि संतनगर मे एक आरती मे गई थी, वहां ग्राउंड था वहां खिलाड़ियों ने बोला रैड डाल दीजिये।

इस दौरान जब कबड्डी बोलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया में डल गया। सबसे पहले जो तिलमिलाया है वो आप लोगों में से रावण एक सिंधी भाई है बड़ा वाला दुश्मन है। मैं उसकी दुश्मन नहीं हूं, पता नहीं कौन सा शासन छीन लिया उससे।

इसे भी पढ़ें:विजयदशमी के दिन मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने शुरू किया जुडो कराटे प्रशिक्षण 

उन्होंने कहा कि रावण कहीं भी हो सकता है जिसके संस्कार बिगड़ गए और जिसके संस्कार बिगड़ गए तो सुधर जाओ नहीं तो बुढ़ापा और जन्म बिगड़ जाएगा। राष्ट्र भक्त और ऊपर से संत इनसे जो टकराया है न रावण बचा न कंस ये सब अधर्मी विधर्मी भी नहीं बचेंगे।

प्रमुख खबरें

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति