बाड़ा हिंदूराव गोलाबारी: अपराधियों को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही दिल्ली पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में हुई गोलीबारी में शामिल लोगों की तलाश में राष्ट्रीय राजधानी और इससे सटे राज्यों में छापेमारी की जा रही है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली के फिल्मिस्तान रोड इलाके में हुई और पुलिस नियंत्रण कक्ष को रातबजकर 20 मिनट पर इसके बारे में जानकारी मिली। अधिकारियों ने कहा कि तीन टीमें शहर में कई जगह और पड़ोसी राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। दोषियों को पकड़ने के लिये सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कॉलेज, सिनेमा, मॉल खुले, टीके की एक खुराक लेने वालों को प्रवेश की अनुमति

उसके सहयोगी आए और हमारे साथ मारपीट करने लगे। अहमद ने कहा कि कुछ स्थानी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद बाद उन्होंने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अहमद ने कहा कि वह गोदाम में घुस गया और खुद को बचा लिया। उन्होंने कहा, उन्होंने मेरे भतीजे का पीछा किया, लेकिन वह सुरक्षित भाग निकला। लेकिन गोलियां दो अन्य लोगों को लग गईं। अहमद को जानने वाले नवाब कुरैशी ने कहा, मैं जब कल रात यहां आया तो मुझे पता चला कि करीब चार से पांच लोगों ने अहमद और उसके भतीजे मुनीफ पर गोलियां चलाईं। कुरैशी ने कहा कि अहमद की शाहदरा में संपत्ति है और वह विवादित है। हाल ही में, एक अदालत ने संपत्ति के संबंध में उनके पक्ष में फैसला सुनाया। उन्होंने कहा, जब मैंने कल रात अहमद को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन पर हमला क्यों किया गया। कुरैशी ने कहा कि अहमद रियल एस्टेट का काम भी करते हैं और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार