Bada Mangal 2026: बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, Lord Hanuman की कृपा से बन जाएंगे सारे काम

By दिव्यांशी भदौरिया | May 02, 2026

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है। इनको 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अुनसार, इस पवित्र महीने के एक मंगलवार को ही भगवान राम और परम भक्त हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। इस बार अधिकमास है, जिसके चलते अबकी बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं।

प्रथम ज्येष्ठ मास

-पहला बड़ा मंगल: 5 मई (मंगलवार)

-दूसरा बड़ा मंगल: 12 मई (मंगलवार)

-तीसरा बड़ा मंगल: 19 मई (मंगलवार)

-चौथा बड़ा मंगल: 26 मई (मंगलवार)

द्वितीय ज्येष्ठ मास

-पांचवां बड़ा मंगल: 2 जून (मंगलवार)

-छठा बड़ा मंगल: 9 जून (मंगलवार)

-सातवां बड़ा मंगल: 16 जून (मंगलवार)

-आठवां बड़ा मंगल: 23 जून (मंगलवार)

बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये काम

  - हनुमान जी को सबसे प्रिय बूंदी, गुड़-चना और इमरती का भोग जरुर लगाएं। साथ ही में मीठे पान का बीड़ा अर्पित करना भी बेहद शुभ होता है।

 - पूजा के दौरान बजरंगबली को नारंगी रंग का सिंदूर और लाल फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

 - हनुमान मंदिर में जाकर भगवान की परिक्रमा करें और इसके बाद बजरंगबली के समक्ष चमेली का तेल का दीपक जलाएं।

 - इस दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ जरुर करें।

 - अपने सामर्थ्य के अनुसार ही गरीबों को दान दें या भंडारे करवाएं। 

बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां

 - हनुमान जी की पूजा में सबसे जरुरी है पवित्रता का विशेष ध्यान रखना।

 - बड़े मंगल के दिन सात्विक रहें और भूलकर भी मांस, मछली, अंडे या शराब (तामसिक भोजन) का सेवन न करें।

 - जो लोग बड़े मंगल का व्रत रखना चाहते हैं, वे नमक का सेवन न करें, क्योंकि ये वर्जित माना गया है।

 - मंगलवार के दिन घर से निकलते समय काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र न पहनें। इसकी जगह लाल, पीला या केसरिया रंग पहनना शुभ होगा।

 - भूलकर भी मंगलवार के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटना बहुत अशुभ होता है।

 - बड़े मंगल के दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी से कर्ज लें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

 - मन को हमेशा शांत रखें। किसी के लिए बुरा न सोचे, क्रोध न करें और न ही किसी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करें।

 - हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी है, तो ऐसे में महिलाओं को पूजा के दौरान उनकी प्रतिमा को स्पर्श करने से बचना चाहिए।

 - शाम के समय घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए। घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर हनुमान जी के नाम का एक दीपक जरुर जलाएं।  

प्रमुख खबरें

भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

ईरान की धमकियों से बौखलाए तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, बिना GPS नेविगेट करेगा, वीआईपी लोगों के लिए बड़ा थ्रेट

Iran में फटा अमेरिकी बम, मारे गए IRGC के 14 सैनिक

Gujarat में Congress MP पर टिप्पणी, Rahul Gandhi का BJP से सवाल- यही है नारी वंदना?