By दिव्यांशी भदौरिया | May 12, 2026
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास में आने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व माना जाता है। आज 12 मई 2026 है और ज्येष्ठ माह का दूसरा 'बड़ा मंगल' है। आज का शुभ दिन संकटमोचन हनुमान की विशेष कृपा पाने का है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस महीने में हनुमान जी की मुलाकात प्रभु श्री राम से हुई थी। इस बार अधिक मास होने के कारण 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
मानसिक शांति और बाधा मुक्ति के लिए
क्या आपका बार-बार बनता हुआ काम बिगाड़ जाता है, तो आप बड़े मंगल के दिन यह छोटा-सा उपाय जादू की तरह काम करेगा। एक साबुत लौंग (फूल वाली) लें और उसे चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में उनके चरणों में रख दें। माना जाता है कि लौंग चढ़ाने से कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाती है और साधक को मानसिक शांति प्राप्त होती है।
हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए
हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है प्रभु श्री राम का नाम है। उन्हें तुलसी दल सबसे प्रिय है। ऐसे में बड़े मंगल के दिन 108 तुलसी के पत्ते लें आप चाहे तों 11, 21 या 51 भी ले सकते हैं। इन पंतों पर चंदन से 'राम' नाम लिखें और इनकी एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। इस उपाय को बिना किसी को बताए अर्पित करने वाली तुलसी माला का फल कई गुना बढ़ जाता है।
डर और आलस्य को भगाने के लिए
यदि आपको अंदर से कमजोरी महसूस होती है या सुस्ती की वजह से आपके जरूरी काम अधूरे रह जाते हैं, तो बड़े मंगल के दिन यह आसान उपाय लाभकारी माना जाता है। दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर जाकर श्रद्धा से एक माचिस अर्पित करें। माचिस चढ़ाते समय भगवान से सच्चे मन से प्रार्थना करें कि वे आपके जीवन से भय, नकारात्मक सोच और आलस्य रूपी अंधकार को दूर करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के भीतर नई ऊर्जा का संचार होता है और कार्यों में तेजी व उत्साह बना रहता है।
मान-सम्मान और धन वृद्धि के लिए
दूसरे बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को पीला वस्त्र अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुल सकते हैं। आज के दिन आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या छोटा कपड़ा अर्पित कर सकते हैं। इस दिन गुप्त रुप से किया गया यह उपाय घर के क्लेश खत्म करेगा, बल्कि आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।