बदायूं केसः सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, अनुयायी के घर में छिपा बैठा था दरिंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

बदायूं (उप्र)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत को बृहस्पतिवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना इलाके के एक गांव से उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आज शुक्रवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि गत रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 18139 नए मामले, 234 की मौत

घटना का मुकदमा दर्ज होने में बहुत देर की गई। इसके अलावा पोस्टमार्टम में भी विलंब हुआ। चंद्रमुखी ने कहा, किसी थाना प्रभारी को निलंबित करना काफी नहीं है। हमने एसएसपी से कहा है कि किसी दबाव में किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मिशन शक्ति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, इसका मतलब यह है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की वारदात को गंभीरता से लेते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर मामले की जांच में विशेष कार्य बल की भी मदद ली जाए साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए। इस मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है, उसके गुप्तांग में चोट के निशान पाए गए हैं तथा पैर की हड्डी टूटी होने की बात कही गई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि महिला की मौत सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हुई है। घटना को निर्भया कांड जैसा बताया जा रहा है और इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकल विशेषज्ञों से राय ली जा रही है और उससे पहले इसे किसी भी घटना से जोड़ना गलत होगा।

प्रमुख खबरें

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि