याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2026

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े मंच से दिया बयान खूब चर्चा में है। जहां पर नेतन्याहू  यूएनजीसी के महासभा के पोडियम पर पहुंचे तो उनके हाथों में एक छोटा सा डिवाइस नजर आया। यह वही छोटा सा गैजेट था जिसने पूरी दुनिया के सामने इजराइल की वाहवाही की थी। यह वो पेजर था जिसकी मदद से इजराइल ने सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठकर अपने दुश्मन हिजबुल्ला के नेटवर्क को एक ही झटके में तबाह कर दिया था। नेतन्याहू ने यूएन के मन से खुलकर इस ऑपरेशन की याद दिलाई और सीधे हिजबुल्ला और उसके आकाओं पर तंज कसा है। जैसे ही नेतन्याहू भाषण देने के लिए खड़े हुए यूएन के हॉल में भारी हंगामा देखने को मिला। कई सारे देशों के डिप्लोमेट्स वॉक आउट कर गए और कुर्सियां खाली हो गई। लेकिन नेतन्याहू  वहां भी नहीं रुके। उन्होंने बाहर जा रहे राजनिकों पर सीधा वार किया और उन्हें मोरल कायर बताया। यानी कि नैतिक रूप से डरपोक। इसके बाद उन्होंने अपने भाषण के बीच में इस पेजर को उठाकर पूरी सभा को दिखाया और कहा कि क्या आपको यह याद है? मैं बता सकता हूं कि हिजबुल्ला को जरूर याद है। 

इसे भी पढ़ें: UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- 'निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!'

नेतन्याहू ने दावा किया कि इज़राइल और अमेरिका ने ईरान और उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने हमें दुनिया से मिटाने की साज़िश रची। लेकिन हम टूटने के बजाय, अपने महान अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर उन सभी पर ज़बरदस्त प्रहार किए और ईरानी सेना व उसके परमाणु ठिकानों को कुचल दिया। दरअसल सितंबर 2024 में लेबनान सीरिया में हिजबुल्ला के लड़ाकों और कमांडरों के पास मौजूद हजारों पेजर एक साथ फटने लगे। अगले ही दिन वहां से खबर आई कि वॉकी टॉकी में भी सीरियल ब्लास्ट हुए हैं। यानी कि इजराइल की ओर से इंपेजर और वॉकी टॉकीज़ का इस्तेमाल किया गया था जिसमें एक बम फिट किया गया था और जिसका कमांड इजराइल के पास था और एक ही झटके में उन्होंने इन सभी को ब्लास्ट कर दिया। इन धमाकों में हिजबुल्ला के कई लड़ाके और टॉप कमांडर्स भी मारे गए थे और हिजबुल्ला का टॉप कम्युनिकेशन कमांड नेटवर्क पूरी तरीके से तोड़ कर रख दिया था इजराइल ने। इस खुफिया ऑपरेशन को आधुनिक युद्ध इतिहास के सबसे घातक और सटीक ऑपरेशंस में माना जाता है। यूएन के मन से पेजर दिखाकर नेतन याहू ने यह साफ संदेश दे दिया कि अगर इजराइल अपने दुश्मनों के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?