बदलापुर मुठभेड़: अदालत की फटकार के कुछ घंटों बाद सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को मामले के कागजात सौंपे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

महाराष्ट्र अपराध अन्वेषण विभाग ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत से संबंधित मामले के कागजात मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने हिरासत में हुई शिंदे की मौत के सिलसिले में पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर महाराष्ट्र पुलिस को शुक्रवार को फटकार लगाई थी जिसके बाद शाम को दस्तावेज सौंपे गए।

ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिंदे की 23 सितंबर 2024 को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गयी थी। यह घटना उस वक्त हुई जब शिंदे को तलोजा जेल से कल्याण ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने उन पर गोलियां चलाईं और वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया। मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट में पांच पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए कहा गया कि इस दावे में दम है कि यह एक फर्जी मुठभेड़ थी।

मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में नामित पुलिस अधिकारी ठाणे अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे, हेड कांस्टेबल अभिजीत मोरे एवं हरीश तावड़े तथा पुलिस के वाहन चालक सतीश खताल हैं।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज