ऐतिहासिक जीत पर सिंधू और साई प्रणीत को नकद पुरस्कार देगा बैडमिंटन संघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) स्विट्जरलैंड के बासेल मेंऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने वाली पी वी सिंधू और साई प्रणीत को क्रमश: 20 लाख रुपये और पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करेगा। 

बाइ ने ट्वीट किया, ‘‘बाई अध्यक्ष हिमांत बिस्वा ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को 20 लाख रुपये और साई प्रणीत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। ’’सिंधू जहां विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी वहीं प्रणीत पुरूष एकल में 36 साल बाद कांस्य पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। 

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500