बैडमिंटन खिलाड़ी ली ने मलेशिया ओपन से नाम वापिस लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

कुआलालम्पुर। महान बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने कैंसर से उबरने के बावजूद अगले महीने होने वाले मलेशिया ओपन से नाम वापिस ले लिया है जिससे तोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी भागीदारी खटाई में पड़ गई है। ली को डाक्टरों ने आराम की सलाह दी है। 

मलेशियाई बैडमिंटन संघ ने कहा ,‘‘ अपने शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालने के मकसद से ली ने आगामी मलेशिया ओपन नहीं खेलने का फैसला किया है। हम चाहते हैं कि उन्हें रिकवरी के लिये पूरा समय दिया जाये।’’ नाक के शुरूआती चरण के कैंसर का पता चलने के बाद से तीन बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता ली पिछले साल जुलाई से बैडमिंटन से दूर हैं। 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा