सेमीफाइनल में हारकर जापान ओपन से बाहर हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

तोक्यो। साई प्रणीत के शनिवार को यहां सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और स्थानीय प्रबल दावेदार केंटो मोमोटा से हारने के बाद भारत की जापान ओपन में चुनौती समाप्त हो गयी। भारतीय खिलाड़ी को 45 मिनट तक चले अंतिम चार के मुकाबले में 18-21 12-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा। मोमोटा ने साल के शुरू में सिंगापुर ओपन में भी साई प्रणीत को हराया था। 

साई ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। भारत की महिला एकल में चुनौती पीवी सिंधू के क्वार्टरफाइनल में अकाने यामागुची से हारने के बाद समाप्त हो गयी थी। जापान की इस खिलाड़ी ने सिंधू को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी हराया था। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज

भारत का उत्थान बिना टकराव और विघटन के समावेशी विकास पर आधारित: Rajnath Singh

Ganjam में गांव पर हमले और भीड़ हिंसा मामले में 5 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Election Commission पुनर्गठन और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की झारखंड में वामदलों ने उठाई मांग