हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद घर लौटे बग्गा, बोले- पंजाब पुलिस ने अवैध तरीके से किया था अपहरण

By अंकित सिंह | May 07, 2022

पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार पूरा दिन हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। दिल्ली से लेकर पंजाब तक राजनीति पारा चढ़ा रहा। इन सबके बीच नाटकीय घटनाक्रम के बाद भाजपा नेता बग्गा दिल्ली वापस लौट आए हैं। वह आज देर रात अपने घर भी पहुंच गे। मीडिया से बात करते हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बग्गा ने कहा कि निश्चित रूप से ये संदेश देने की कोशिश है कि जो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलेगा वो देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है और उसे हम छोड़ेंगे न। बग्गा ने आगे कहा कि मुझे न पटका पहनने का मौका दिया, न चप्पल पहनने का मौका दिया और मुझे पुलिस जीप के अंदर फेंक दिया। उन्होंने दावा किया कि अवैध तरीके से ये अपहरण पंजाब पुलिस द्वारा किया गया था। लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली में अपने घर वापस आने के बाद से बग्गा के आवास पर जश्न का माहौल है। बग्गा के पिता पीएस बग्गा ने दावा किया है कि पुलिस अधिकारी तजिंदर को घसीटने लगे, उन्होंने उसे पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी, यह हमारे धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है। हमने पंजाबी भाइयों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। अंत में तजिंदर वापस आ गया, यह सच्चाई की जीत है। 

प्रमुख खबरें

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन

Rishabh Pant मध्यक्रम के लिए बिल्कुल सही विकल्प, Sourav Ganguly ने जताया भरोसा