बच्चों का खेल नहीं: Baghel का Punjab Congress में बदलाव पर दो टूक, High Command का फैसला अंतिम

By अंकित सिंह | Jul 08, 2026

बुधवार को पंजाब कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा गया कि पार्टी हाईकमान का अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को राज्य इकाई का प्रमुख बनाए रखने का फैसला अंतिम है। पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि नेतृत्व से जुड़े फैसलों पर बार-बार पुनर्विचार नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब हाईकमान ने कोई फैसला ले लिया है, तो उसे बदला नहीं जाता। क्या यह गुड़िया-गुड्डे का खेल है कि बार-बार फैसला बदला जाएगा?

इसे भी पढ़ें: Mission 2027: Punjab में Congress ने भरी हुंकार, Baghel बोले- AAP से जनता का मोहभंग

बघेल ने कहा कि वह जल्द ही चन्नी और सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (चन्नी से) बात की है; बैठक होगी। रंधावा भी मुझसे मिलने आएंगे। बघेल सोमवार को पंजाब के पांच दिन के दौरे पर पहुंचे। कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर रही है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Samarkand पहुंचे भारतीय Chess खिलाड़ियों को 5 घंटे तक नहीं मिले कमरे, खिलाड़ियों में भारी नाराजगी

मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव

UP Cabinet: बेसिक शिक्षा के 14,429 प्राथमिक स्कूल बनेंगे Smart School