भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह को पत्र लिखकर पूर्व में आवंटित सात सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली तथा एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है। 

इसे भी पढ़ें: देश के संघीय ढांचे को बचाने के लिए राज्यों को लड़नी होगी सामूहिक लड़ाई: भूपेश बघेल 

मुख्यमंत्री ने पत्र में बस्तर के युवाओं के लिए सेना द्वारा विशेष भर्ती रैली के आयोजन का आग्रह भी किया है। उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक अतिरिक्त बस्तरिया बटालियन के गठन की भी बात कही है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही नक्सल मोर्चे पर भी बेहतर परिणाम मिल सके। मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर संभाग में प्री फेब्रिकेटेड तकनीक से पुल, पुलिया और उन्नत तकनीक से सड़कों के निर्माण पर विचार करने का आग्रह किया है, जिससे कम समय में उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य सम्भव हो सके।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में