Baghpat Encounter: राष्ट्रपति भवन के सुरक्षा गार्ड पर गोली चलाने वाले दो इनामी बदमाश अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पड़ोसियों के बीच हुई गोलीबारी में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। दोनों गोपालपुर खड़ाना गांव के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी पर 10,000-10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि नौ नवंबर को जनकराज ने रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि धीरज और मोनू ने उसके बेटे सौरभ कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि दूसरे बेटे विनीत के सिर पर डंडे से हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बूढ़पुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर एक नलकूप के पीछे मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में धीरज घायल हो गया, जबकि मोनू गन्ने के खेत में घुस गया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल धीरज को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistani महिला न्यूड तस्वीरें भेजती रही, बदले में Indian Air Force का Wing Commander देश के सैन्य राज सौंपता रहा, खुलासे से मचा हड़कंप

Punjab Legislative Assembly Election 2027 की सुगबुगाहट तेज: BJP-SAD गठबंधन की अटकलों के बीच अमित शाह से मिल सकते हैं सुखबीर बादल

Chhath Puja 2026: संतान के सौभाग्य की कामना से करते हैं छठी मैया की पूजा, नहाय-खाय से शुरू होगा छठ पूजा व्रत

Crystal Crop Protection IPO 18 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये तय