Crystal Crop Protection IPO 18 नवंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये तय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

फसल समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड का 456 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 18 नवंबर को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 259 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी की शुक्रवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, तीन दिन का यह निर्गम 20 नवंबर को बंद होगा।

बड़े (एंकर) निवेशक 17 नवंबर को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 355 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 101 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। नए शेयर से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी अनुषंगी कंपनी सैफायर क्रॉप साइंस द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने और रणनीतिक पहलों के वित्तपोषण तथा सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

वर्ष 1994 में स्थापित क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन फसल समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसके उत्पादों में कृषि रसायन और बीज प्रमुख हैं। कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा

MK Sons Fine Jewels के 15.44 लाख शेयर खरीदे, Manuja Gautam Shroff ने 26 करोड़ रुपये लगाए

Hemoglobin Level बढ़ाने के 10 आसान तरीके, डाइट में Iron और Vitamin C जोड़ना जरूरी

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistani महिला न्यूड तस्वीरें भेजती रही, बदले में Indian Air Force का Wing Commander देश के सैन्य राज सौंपता रहा, खुलासे से मचा हड़कंप