बहराइच के सीरियल रेपिस्ट को एक मामले में उम्र कैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2025

बहराइच जिले की एक विशेष अदालत ने 32 वर्षीय शख्स को सात साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के जुर्म में बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) दीपकांत मणि ने बुधवार को पांडे के खिलाफ चल रहे चार मामलों में से एक में यह फैसला सुनाया। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 1.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, जो पीड़िता को दिया जाएगा।

सिंह के अनुसार, 25 जून से बहराइच पुलिस को सुजौली इलाके से शिकायतें मिल रही थीं कि एक व्यक्ति भीषण गर्मी की वजह से अपने घर बाहर सो रही नाबालिग लड़कियों का तड़के तीन-चार बजे अपहरण कर लेता है।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, वह बच्चियों को साइकिल पर पास के जंगल में ले जाता था, अपने फोन पर उन्हें अश्लील वीडियो दिखाता था, उनके साथ दुष्कर्म करता था, और फिर टॉफियां, खाने की चीजें या नए कपड़े देता था।”

पुलिस जांच में पता चला कि व्यक्ति जानबूझकर बहुत छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाता था ताकि वे घटना का खुलासा न कर सकें। पीड़िताओं के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया, जो शराब का आदी था और उसके हाथ पर एक टैटू था।

जुलाई की शुरुआत में, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम और अन्य प्रावधानों की संबंधित धाराओं के तहत चार प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने छह जुलाई को अविनाश पांडे को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। उसके फोन से नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।

पुलिस ने पीड़ितों के कपड़े, उसकी साइकिल, दो मोबाइल फोन और अन्य सबूत भी बरामद किए। सिंह ने कहा कि यह नए बीएनएस प्रावधानों के तहत बहराइच में अदालत का पहला फैसला है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है