उत्तर प्रदेश चुनाव: बहुजन समाज पार्टी ने चौथे चरण के चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 53 उम्मीदवारों की घोषणा की। चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती ने चौथे चरण के 53 उम्मीदवारों की सूची ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, उप्र विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार धर्म व जाति की राजनीति हावी है व मीडिया में भी ऐसी खबरें भरी पड़ी रहती हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह सब सपा व भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत के तहत ही हो रहा है और वे चुनाव को हिंदू-मुस्लिम व जातीय नफरती रंग देना चाहती हैं। जनता सतर्क रहे।

इसे भी पढ़ें: हामिद अंसारी के विवादित बयान पर गृह मंत्री का तंज, कहा - टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हो रहे है बेनकाब

बसपा की सूची में लखनऊ जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं जिनमें चार उम्मीदवार मुस्लिम हैं। लखनऊ की मलिहाबाद सुरक्षित सीट से जगदीश रावत, बख्शी का तालाब से सलाउद्दीन सिद्दीकी, सरोजनीनगर से मोहम्‍मद जलीस खां, लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद कायम रजा खान, लखनऊ उत्तरी से मोहम्मद सरवर मलिक, लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्‍हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से अनिल पांडेय और मोहनलालगंज सुरक्षित से देवेंद्र कुमार सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली जिले में बसपा ने पांच विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 59 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 61 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।