Baisakhi 2025: 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है बैसाखी का त्यौहार, इसी दिन गुरु गोविंद सिंह ने की थी खालसा पंथ की स्थापना

By अनन्या मिश्रा | Apr 13, 2025

सिख धर्म के लिए बैसाखी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह पर्व न सिर्फ फसलों के पकने का संकते देता है, बल्कि सिख धर्म के नववर्ष का भी प्रतीक होता है। साल 1699 में बैसाखी के दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस बार 13 अप्रैल 2025 को बैसाखी पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं बैसाखी के पर्व का इतिहास, महत्व और यह पर्व कैसे मनाया जाता है।

इतिहास

महत्व

माना जाता है कि बैसाखी पर्व के दिन सूर्य सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करके मेष राशि में गोचर करते हैं। यह सिख नववर्ष की शुरूआत का प्रतीक होता है। खालसा पंथ की स्थापना की याद में यह पर्व मनाया जाता है। वहीं यह रबी की फसल की कटाई का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व सिख समुदाय को एक साथ लाता है और उनकी एकता को मजबूत करने का काम करता है। पंजाब के अलावा देश के कई अन्य हिस्सों में यह पर्व भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कैसे मनाते हैं ये पर्व

हर साल बैसाखी का पर्व मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है। बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारों को सजाया जाता है और प्रार्थनाएं की जाती है। इस दिन लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं और ढोल-नगाड़ों पर नाचते हैं। यह पर्व सिख धर्म के इतिहास और संस्कृति का एक अहम हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?