बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री जून में बढ़कर 4,04,624 वाहन रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। बजाज ऑटो लिमिटेड की कुल बिक्री जून में मामूली तौर पर बढ़कर 4,04,624 वाहन रही जो इससे पिछले साल इसी माह में 4,04,429 वाहन थी। कंपनी ने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 2,29,225 वाहन रही जो जून 2018 की 2,34,576 वाहन बिक्री के मुकाबले दो प्रतिशत कम है।

कंपनी की मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री जून में 1,99,340 इकाई रही जो पिछले साल जून की 2,00,949 इकाई बिक्री के मुकाबले एक प्रतिशत कम है। इसी तरह कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 29,885 वाहन रही जो जून 2018 में 33,627वाहन थी। कंपनी का कुल निर्यात जून में तीन प्रतिशत बढ़ा है। यह 1,75,399 वाहन रहा जो जून 2018 में 1,69,853 वाहन था।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया