ऑटो सेक्टर पर छाया कोरोना का संकट, बजाज ऑटो की बिक्री में आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

नयी दिल्ली। बजाज ऑटो ने मंगलवार को बताया कि मई में उसकी कुल बिक्री 70 फीसदी घटकर 1,27,128 इकाई रह गई, जो पिछले साल के समान माह में 4,19,235 इकाई थी। बजाज ऑटो ने कहा कि बीते माह कुल घरेलू बिक्री 83 प्रतिशत घटकर 40,074 इकाई रह गई, जो मई 2019 में 2,35,824 इकाई थी।

कंपनी ने आगे बताया कि इस दौरान घरेलू दुपहिया वाहनों की बिक्री में 81 प्रतिशत की कमी आई। बजाज ऑटो ने बताया कि बीते महीने कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 74 प्रतिशत घटकर 14,330 इकाई रह गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात 53 प्रतिशत घट गया।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...