बजाज ऑटो की कुल बिक्री नवंबर में 5 प्रतिशत बढ़कर 4,22,240 इकाई पर पहुंच गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2020

नयी दिल्ली। दोपहिया कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री नवंबर में पांच प्रतिशत बढ़कर 4,22,240 इकाई पर पहुंच गई। नवंबर, 2019 में कंपनी ने 4,03,223 वाहन बेचे थे। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री चार प्रतिशत घटकर 1,98,933 इकाई रह गई, जो पिछले साल समान महीने में 2,07,775 इकाई रही थी। कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,84,993 इकाई पर पहुंच गई, जो पिछले साल समान महीने में 3,43,446 इकाई रही थी।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर