भारतीय बाजार में इन तीन कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई, एस्कॉर्ट्स कंपनी को नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

नयी दिल्ली। बजाज ऑटो, टोयोटा किर्लोस्कर, एमजी मोटर्स ने बुधवार को बताया कि अगस्त 2021 के दौरान उनकी बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जबकि एस्कॉर्ट्स ने बताया कि उसकी ट्रैक्टर बिक्री 21.7 प्रतिशत घट गई। बजाज ऑटो ने कहा कि अगस्त 2021 में उसकी कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 3,73,270 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 3,56,199 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी घरेलू बिक्री में सात प्रतिशत की कमी हुई और यह 1,72,595 इकाई रही।

इसे भी पढ़ें: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, 663 अंक उछलकर पहली बार 57 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

टीकेएम के संयुक्त महाप्रबंधक (बिक्री और रणनीतिक विपणन) वी विसेलिन सिगामनी ने एक बयान में कहा कि इनोवा क्रिस्टा और फॉर्च्यूनर का अपने खंड में वर्चस्व जारी है और दोनों मॉडलों ने अच्छी मांग दर्ज की है। इसके अलावा ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर के लिए भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। एमजी मोटर ने बताया कि उसकी खुदरा बिक्री अगस्त में 51 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,315 इकाई रही। कंपनी ने अगस्त 2020 में 2,851 इकाइयों की बिक्री की थी।

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..