गुरुवार को हिंसा के विरोध में बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन, “इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों” के खिलाफ उठाएगा आवाज

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर देशभर में जो हिंसा और पथराव की खबर आई, वह वाकई चिंताजनक है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हिंसा की खबरें रहीं। रांची में तो 2 लोगों की मृत्यु हुई। अब इसी हिंसा के खिलाफ बजरंग दल देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन करेगा। बजरंग दल की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है कि गुरुवार को उसके कार्यकर्ता देशभर में हुई हिंसा के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन ने कहा कि उसकी युवा शाखा के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को देशभर के जिला प्रशासन मुख्यालय में ‘‘इस्लामिक जिहादी कट्टरपंथियों द्वारा बढ़ती चरमपंथी घटनाओं’’ के खिलाफ धरना देंगे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर की कार्रवाई पर भड़के ओवैसी ने दी योगी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो अजय मिश्रा टेनी का घर तोड़िए

परांडे ने मांग की कि उन मस्जिदों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, जहां से भीड़ कथित तौर पर जुमे की नमाज के बाद निकली थी और 10 जून को देश के कुछ हिस्सों में इन्होंने हिंसा की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने भीड़ को उकसाया, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिन्हें धमकी दी गई है, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।’’ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की दिल्ली इकाई ने देश के कई हिस्सों में 10 जून को हुई हिंसा के विरोध में शहर के लोगों से मंगलवार को मंदिरों में एकत्र होने और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ में भाग लेने का सोमवार को आह्वान किया था।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा