भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे, ईरान के खिलाड़ी को दी पटकनी

By अनुराग गुप्ता | Aug 06, 2021

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शानदार शुरुआत करते हुए ईरान के घियासी चेका मुर्तजा को पटकनी दे दी। शुरुआती दौर में ईरान के खिलाड़ी मुर्तजा ने एक प्वाइंट की बढ़त बना ली थी लेकिन बजरंग पूनिया ने शानदार वापसी करते हुए मुर्तजा को चित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने आखिरी पलों में गंवाया पदक, सैन मारिनो के खिलाड़ी ने जीता कांस्य 

बजरंग पूनिया ने ईरान के मुर्तजा को 2-1 से पटकनी दी है। अब बजरंग पूनिया सेमीफाइनल मुकाबले में खेलेंगे। जहां पर भारत को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बजरंग पूनिया का अभी तक का खेल देखने के बाद कहा तो जा रहा है कि उनका पदक हासिल करना तय है।

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया