WFI Dispute : भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का गतिरोध जारी, पुनिया ने कहा- हमारी मांग गैर राजनीतिक

By रितिका कमठान | Jan 19, 2023

भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों ने लगातार दूसरे दिन भी मोर्चा खोला हुआ है। पहलवानों ने महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के अलावा काम काज के रवैये पर भी सवाल उठाए है। भारतीय कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच जारी गतिरोध के बीच विपक्ष भी हमलावर हो रहा है। इसी बीच पहलवानों ने एक बार फिर से अपनी बात रखी है।

राजनीति की नहीं जगह
वहीं ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए कहा है कि हमारी लड़ाई गैर राजनीतिक है। इस लड़ाई में हमें किसी भी राजनेता की जरुरत नहीं है। हमने देश के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार लड़ाई की है। हम अपने लिए भी लड़ने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि फेडरेशन के कारण कोई भी खिलाड़ी किसी तरह के दवाब में काम करे। जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हम नहीं झुकेंगे। दरअसल पहलवानों के समर्थन में लेफ्ट नेता बृंदा करात भी पहुंची थी। मगर पहलवानों ने अपील कर उन्हें स्टेज से नीचे उतरने को कहा दिया। खिलाड़ियों ने साफ कहा कि इसमें किसी तरह की राजनीति को शामिल नहीं करेंगे।

बजरंग पूनिया ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हम इस प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने साफ किया कि जब तक इस वर्तमान फेडरेशन में बदलाव नहीं किया जाएगा तबतक हम इस प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे। सभी खिलाड़ियों का समर्थन भी हमारे पास है।

बता दें कि पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। भारत के विश्व ख्याति पहलवान फिलहाल जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बुधवार को रोते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं लेकिन इस खेल के प्रशासक और भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया।  

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: बार्सिलोना के युवा स्टार हमजा अब्देलकरीम को Egypt की टीम में मिली जगह

IPL 2026 में Mumbai Indians की हार के बाद कप्तान Hardik Pandya पर गिरी गाज, लगा भारी जुर्माना

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।