जनरल बाजवा ने पाक-चीन की बढ़ती साझेदारी को क्षेत्रीय शांति के लिए अहम बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि बदलते सुरक्षा परिवेश में क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए पाकिस्तान और चीन के बीच साझेदारी तेजी से अहम होती जा रही है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की सेना एकजुट होकर अपने साझा हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। पाकिस्तान सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जनरल बाजवा चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की स्थापना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर पाकिस्तानी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा अतीत और वर्तमान इस बात की गवाही देता है कि हम चुनौतियों के सामने कभी हार नहीं मानते। पीएलए और पाकिस्तानी सेना आपस में जुड़े हुई हैं और हमारे संबंध अपने साझा हितों की रक्षा के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील