Bakrid पर महंगाई की Double मार: आसमान छूते बकरे और चांदी के Rate ने बिगाड़ा कुर्बानी का बजट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

 पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत में बढ़ती महंगाई के असर से बकरीद का त्योहार भी अछूता नहीं है। देश में बकरीद के मौके पर कुर्बान किए जाने वाले औसत बकरों की कीमत में पिछले साल की तुलना में कम से कम 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पशु व्यापारियों का कहना है कि बकरों की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें मटन और चारे की कीमतों में वृद्धि प्रमुख है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में गाय और भैंस की कुर्बानी को लेकर सख्त नियम लागू किए जाने के बाद बड़ी संख्या में बकरा व्यापारियों का वहां जाना भी कीमतों में वृद्धि की एक बड़ी वजह है, क्योंकि इससे अन्य बाजारों में बकरों की उपलब्धता कम हो गई है।

उन्होंने बताया कि यह शर्त परिवार के पुरुषों और महिलाओं दोनों पर समान रूप से लागू होती है। हालांकि, बीते एक बरस में चांदी की कीमत में जबर्दस्त वृद्धि हुई है और दिल्ली में चांदी के दाम 2.85 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। पुरानी दिल्ली के मीना बाजार में लगी पशु मंडी में बकरा खरीदने आए गुलफाम ने बताया कि पांच सदस्यों वाले उसके परिवार में इस साल सिर्फ दो लोग कुर्बानी देने के पात्र हैं, जबकि पिछले साल तक घर के सभी लोग इसके लिए पात्र थे।

गुलफाम के मुताबिक, पिछले साल चांदी की जो कीमत थी, उसके हिसाब से अगर किसी व्यक्ति के पास लगभग 60 से 65 हजार रुपये की बचत होती थी, तो उसके लिए कुर्बानी करना अनिवार्य माना जाता था, लेकिन इस वर्ष चांदी की कीमत बढ़ने के कारण यह सीमा भी बढ़ गई है और अब लगभग पौने दो लाख रुपये की बचत होने पर ही व्यक्ति कुर्बानी के लिए पात्र माना जाएगा। पुरानी दिल्ली में मोटर का काम करने वाले गुलफाम ने कहा कि उसका बजट 15-20 हजार रुपये है, लेकिन बकरों की कीमत बहुत बढ़ गई है और 30-35 हजार रुपये से कम दाम में कोई बकरा ही नहीं मिल रहा है। वहीं, जाफराबाद की मंडी में आए किताब विक्रेता सलमान ने बताया कि इस बार मंडी में औसत बकरों की कीमत पिछले साल की तुलना में करीब 15 हजार रुपये ज्यादा है।

उसने बताया कि 14-16 किलोग्राम का बकरा पिछले साल 15-16 हजार रुपये में आ जाता था, लेकिन इस बार यह 30-35 हजार रुपये में मिल रहा है। बरेली के रहने वाले बकरा व्यापारी फिदा हुसैन ऊंची कीमतों के बारे में कहते हैं कि बहुत से बकरा व्यापारी पश्चिम बंगाल चले गए हैं, जहां नवनिर्वाचित सरकार ने गाय और भैंस की कुर्बानी को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं, जिससे वहां बकरों की मांग बढ़ गई है। हुसैन के अनुसार, यही कारण है कि न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे उत्तर भारत में बकरों की कीमतें बढ़ गई हैं। संभल के रहने वाले पशु व्यापारी रेहान ने कहा कि चारा और मटन की कीमतों में वृद्धि के कारण भी बकरे महंगे हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।