अगर बालासाहेब ठाकरे जीवित होते तो भी यही बोलते? Waqf Bill को लेकर उद्धव गुट पर शिंदे गुट का वार

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा के दौरान शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा शिवसेना और मेरे नेता एकनाथ शिंदे की ओर से, मैं इस विधेयक का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि पहले अनुच्छेद 370, फिर ट्रिपल तलाक और सीएए, और अब यह विधेयक गरीबों के कल्याण के लिए इस सदन में लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक तुष्टीकरण के लिए नहीं, बल्कि उत्थान के लिए है। यह राष्ट्र के लिए है, किसी धर्म विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं है।

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड हो जाएगा खत्म? वक्फ बिल पेश होते ही मुसलमानों ने बताया क्या करेंगे देश का हाल

यूबीटी का पक्ष

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर बालासाहेब आज यहां होते और यूबीटी का असहमति नोट पढ़ते, तो उन्हें बहुत दुख होता। शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि मैं यहां वक्फ संशोधन विधेयक पर अपने विचार रखने आया हूं। मैं भी जेपीसी का सदस्य था। दुर्भाग्य से अंत तक जेपीसी में खंड-दर-खंड चर्चा नहीं हुई। गैर-हितधारकों को भी जेपीसी में बुलाया गया। हमने हमेशा महसूस किया है कि आपकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आप इस विधेयक के जरिए किसी के साथ न्याय नहीं करना चाहते। आपको नहीं लगता कि आप जो कर रहे हैं वह सही है। मुझे लगता है कि अब आपको सिर्फ बिहार चुनाव ही नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के कारण Delhi में Luxury Hotels के किराये में भारी उछाल, एक रात का रूम रेट पहुंचा लाखों के पार

Amrutanjan Healthcare का Mega Expansion: 2026-27 तक 1 लाख दवा दुकानों तक Direct Reach का लक्ष्य

अनुच्छेद 370 कभी वापस नहीं आएगा, मीरवाइज के बयान पर जम्मू-कश्मीर भाजपा का पलटवार

असम में तीन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ नाकाम, सीएम हिमंत शर्मा ने दी जानकारी