प्रो. बलदेव भाई शर्मा पर केंद्रित पुस्तक का 12 नवंबर को होगा लोकार्पण, छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे शामिल

By प्रेस विज्ञप्ति | Nov 10, 2021

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित राम सुंदर कुमार की पुस्तक 'मानुष जनम अमोल' का लोकार्पण समारोह 12 नवंबर को नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी होंगे एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके करेंगी। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी एवं आध्यात्मिक गुरु संत पवन सिन्हा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: फैक्ट और फेक के बीच लक्ष्मण रेखा खींचने की जरूरत: अनुराग ठाकुर

प्रो. शर्मा की पुस्तकें ‘मेरे समय का भारत’, ‘आध्यात्मिक चेतना और सुगंधित जीवन’, ‘संपादकीय विमर्श’, ‘अखबार और विचार’, ‘हमारे सुदर्शन जी’ और ‘सहजता की भव्यता’ बेहद चर्चित रही हैं। उन्हें प्रतिष्ठित ‘गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार’, म.प्र. शासन का ‘पं. माणिकचंद वाजपेयी राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’, स्वामी अखंडानंद मेमोरियल ट्रस्ट, मुंबई का रचनात्मक पत्रकारिता राष्ट्रीय सम्मान व केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा द्वारा ‘पंडित माधवराव सप्रे साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान’ दिया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Businessman डिजिटल अरेस्ट का शिकार, जालसाजों ने ठगे 30 लाख रुपये

Kerala के Kollam में काम शुरू करने से पहले जंगली हाथी का हमला, 80 वर्षीय Rajamma की मौत

नागपुर में 20 रुपये के विवाद पर 76 वर्षीय मोची की हत्या, आरोपी दिलीप पवार गिरफ्तार

Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक