मूसलाधार बारिश में डुबा बाल्कन, बाढ़ में छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2022

पिछले दो दिनों में बाल्कन में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। बड़े पैमाने पर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालना पड़ा और काफी नुकसान हुआ। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक उत्तर पश्चिमी अल्बानिया में हजारों एकड़ कृषि भूमि और सैकड़ों घर बाढ़ के पानी में डूब गए।

इसे भी पढ़ें: सोलोमन द्वीप पर भूकंप के जबरदस्त झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

मोंटेनिग्रो में एक महिला और उसके दो बच्चे डूब गए जब उनकी कार एक पुल से गुजरने के दौरान नदी में गिर गई। दक्षिणी सर्बिया में एक दो साल का बच्चा नदी में गिर गया। रास्का के दक्षिणी सर्बियाई क्षेत्र में अधिकारियों ने भारी बाढ़ के कारण आपातकाल की स्थिति की घोषणा की और स्थानीय आबादी को निकासी और पीने के पानी तथा भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए सेना को तैनात किया गया।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा