Ball Corporation की Meerut में लगेगी नई यूनिट, 2900 करोड़ रुपये का होगा निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेरठ में अमेरिकी कंपनी बॉल कॉर्पोरेशन की एल्युमिनियम बेवरेज कैन विनिर्माण इकाई का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 2,900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रमाण है।

इससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही, स्थानीय लघु एवं मझोले उद्योगों, परिवहन, लॉजिस्टिक और पुनर्चक्रण क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नमो भारत रैपिड रेल और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से मेरठ की कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

खेल सामग्री के लिए प्रसिद्ध यह शहर अब आधुनिक विनिर्माण के प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभर रहा है। आदित्यनाथ ने दावा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।

उन्होंने कंपनी से स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) से खरीद बढ़ाने, युवाओं के कौशल विकास और टिकाऊ विनिर्माण को बढ़ावा देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

प्रमुख खबरें

Nagpur में बोले CP Radhakrishnan: महिला सशक्तीकरण सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी

Tarn Taran में AAP महिला सरपंच और उनके पति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध

Hyderabad में Kishan Reddy ने शुरू की नशा मुक्त भारत पदयात्रा, अभिनेता Venkatesh ने दिखाई हरी झंडी