मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने फेंकी थी गेंद, ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

लीड्स। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को खुलासा किया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी। टीवी कैमरों में दिखाया गया था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उस समय सीमा रेखा पर खड़े सिराज को उस वस्तु को बाहर फेंकने के लिये कह रहे हैं। दिन का खेल समाप्त होने के बाद इस बारे में जब पंत से पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया कि तब क्या हुआ था। पंत ने कहा, ‘‘मुझे लगता (दर्शकों में से) किसी ने सिराज पर गेंद मारी थी इसलिए वह (कोहली) नाराज थे।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला स्थगित

आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं कह सकते हैं, लेकिन क्षेत्ररक्षकों पर चीजें न फेंके। मेरा मानना है कि यह क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है। ’’ सिराज ने लार्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को इस साल के शुरू में सिडनी में आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भी अपशब्द कहे थे जिसके कारण कुछ दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया था। लार्ड्स टेस्ट के दौरान भी सीमा रेखा के करीब शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके गये थे। उस समय केएल राहुल वहां पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और कोहली उस घटना से भी नाराज थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड High Court का आदेश, उत्तरकाशी के सोमेश्वर महादेव मंदिर का दो साल में हो पुनर्निर्माण

Women Reservation Bill पर Naveen Patnaik करेंगे आखिरी फैसला, BJD करेगी अध्ययन

Samrat Choudhary ने अफसरों को दी चेतावनी, अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश

उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले Harish Rawat ने ब्राह्मण समाज से की Congress में वापसी की अपील