Ballia में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दलित युवकों पर हमला, 6 नामजद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गए दलित समुदाय के लोगों पर एक समूह के कथित हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शुक्रवार को नामजद मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि जब हरिंद्र और अजीत बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना में चारों लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: अनकंट्रोल High BP से हो सकता है Heart और Kidney को नुकसान, इन गलतियों से बचें

Kerala: सिनेमाघरों के CCTV फुटेज लीक मामले में वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जांच की निगरानी, आयोग का आदेश

Telangana में शर्मसार करने वाली घटना: दशहरा के दिन 15 साल की किशोरी से गैंगरेप, 3 नाबालिगों समेत सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

रात में महिलाओं में क्यों बढ़ती है Overthinking, शांत माहौल में जागती हैं चिंताएं