ट्रेन अपहरण के बाद अब Baloch Liberation Army ने सुरक्षा बलों के काफिले को बनाया निशाना, आत्मघाती हमले में 7 सैनिकों की मौत

By एकता | Mar 16, 2025

ट्रेन अपहरण के बाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अब सुरक्षा बलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें सात जवानों की मौत हो गयी है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उनके आत्मघाती हमले में 90 सैन्यकर्मी मारे गए हैं। हालांकि, सूत्रों ने अभी तक सात मौतों की पुष्टि की है। इस बीच, सुरक्षा बलों ने विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी है। इसी के साथ इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन लॉन्च किए गए हैं।

क्वेटा से ताफ्तान जा रहे अर्धसैनिक फ्रंटियर कॉर्प (एफसी) के काफिले पर हमला नोश्की इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से काफिले को टक्कर मार दी। बता दें, सुरक्षा बलों के इस काफिले में सात बस और दो वाहन शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: Crew 10 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा, नौ महीने बाद बुधवार को घर के लिए रवाना होंगे Butch Wilmore और Sunita Williams

पुलिस ने हमले की पुष्टि की

स्थानीय नोश्की पुलिस थाने के प्रमुख जफरुल्लाह सुमालानी ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। अधिकारी ने कहा, 'मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।' सुमालानी ने कहा कि हमले की जगह से मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को एफसी काफिले में घुसा दिया।

बीएलए ने बयान जारी किया

इंडिया टुडे के अनुसार, बीएलए की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायी इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशकी में आरसीडी हाईवे पर रखशान मिल के पास वीबीआईईडी फिदायी हमले में कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया। काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई।'

इसमें कहा गया, 'हमले के तुरंत बाद, बीएलए के फतेह दस्ते ने आगे बढ़कर एक और बस को पूरी तरह से घेर लिया, व्यवस्थित रूप से उसमें सवार सभी सैन्य कर्मियों को मार गिराया, जिससे दुश्मन के हताहतों की कुल संख्या 90 हो गई।'

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का सख्त रुख, Yemen के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले के आदेश, अब तक 31 लोगों की मौत

बुगती ने हमले की निंदा की

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की और जानमाल का नुकसान होने पर दुख जताया। बुगती ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, 'बलूचिस्तान की शांति के साथ खिलवाड़ करने वालों का दुखदायी अंत होगा।' बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने भी निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किए गए हमले की निंदा की।

इससे पहले ट्रेन हाईजैक की थी

इससे पहले इसी प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के आतंकवादियों ने 11 मार्च को गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास 440 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था। सेना द्वारा 12 मार्च को सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराने से पहले आतंकवादियों ने 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों को मार डाला था।

प्रमुख खबरें

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job

ठीक हो जाओ, फिर लड़ना सिखाऊंगा...Captain Smit Machhar के घाव देखने के बाद बोले UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने ठुकराया दोस्त पुतिन का ये ऑफर, सबक सिखाना जरूरी था!

Karnataka Voter List विवाद: Congress Minister बोले- SIR पूरी तरह सही, 1 करोड़ नाम कटना जायज