पाकिस्तान के फादर ऑफ नेशन मुहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति को विस्फोट से उड़ाया

By निधि अविनाश | Sep 27, 2021

पाकिस्तान के फादर ऑफ नेशन कहलाने वाले मुहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा को बलूच रिपब्लिकन आर्मी ने रविवार को नष्ट कर दिया है। बलूच रिपब्लिकन आर्मी ने एक अधिकारिक बयान में बताया कि, उनके कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्वादर में मरीन ड्राइव पर जिन्ना की मूर्ति को विस्फोटकों से नष्ट कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का फैसला हमारे हाथ में नहीं था: गैरी स्टीड

पाकिस्तान मीडिया चैनल डॉन के खबर के मुताबिक, बलूच रिपब्लिकन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। खबर में बताया कि, यह प्रतिमा इस साल की शुरुआत में मरीन ड्राइव पर लगाई गई थी जिसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कुछ आतंकवादियों ने प्रतिमा के नीचे एक विस्फोटक उपकरण रखा और उसे उड़ा दिया।

वहीं बलूच कार्यकर्ताओं ने मुहम्मद अली जिन्ना को हीरो के रूप में चित्रित करने के लिए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा है। ग्वादर के उपायुक्त मेजर अब्दुल कबीर ने बताया कि, जिन्ना की प्रतिमा को विस्फोट से उड़ाने वाले बलूच कार्यकर्ता पर्यटक के भेष में आए थे। जानकारी के मुताबिक, हमला रविवार सुबह करीब 9.20 बजे हुआ था। कबीर ने आगे बताया कि, अधिकारियों ने हमले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav