शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है: नीतीश कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

पटना, एक नवंबर बिहार में हाल में जहरीली शराब पीने से मारे गए आठ लोगों की मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि शराब पर प्रतिबंध समाज के हित में है।

कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसी घटनाओं को होने से रोकने में सरकार की मदद करें क्योंकि शराब का सेवन “स्वास्थ्य और समाज” के लिए हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें: पायलट ने विमान में भोजपुरी में किया यात्रियों का स्वागत, सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम से इतर कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “हमने राज्य में शराब पर प्रतिबंध इसलिए लगाया क्योंकि शराब एक गंदी चीज है। शराब के दुष्प्रभाव बढ़ जाते हैं जब उसमें कुछ मिलावट की जाती है। मुझे पता है कि राज्य में ज्यादातर लोग शराब पर पाबंदी के पक्ष में हैं। कुछ मुट्ठीभर लोग ही शराब पर पाबंदी का उल्लंघन करते हैं।

प्रमुख खबरें

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले