मतदान से 48 घंटे पहले रेडियो पर चुनावी मामले संबंधी प्रसारण पर रोक रहेगी : नांदेड के जिलाधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2024

महाराष्ट्र में नांदेड प्रशासन ने मतदान से 48 घंटे पहले जिले में स्थानीय ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) केंद्र और अन्य रेडियो चैनलों को चुनावी मामले संबंधी प्रसारण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि रेडियो को ‘‘अन्य प्रसारण माध्यम के’’ रूप में माना जाएगा और इसलिए उक्त धारा में उल्लिखित 48 घंटों की अवधि के दौरान रेडियो पर चुनाव से संबंधित किसी भी तरह के मामले के प्रसारण/प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नांदेड लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ