मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक दो दिन के लिए बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2024

मणिपुर सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक शनिवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी। सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। प्रशासन ने बढ़ती हिंसा के बीच असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था के लिए समस्या पैदा करने वाली सूचनाएं फैलाने से रोकने के लिए 16 नवंबर को दो दिन के लिए सेवाएं निलंबित कर दी थीं। तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद जनहित को ध्यान में रखते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित रखने का निर्णय लिया है।’’

तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के चलते राज्य में हिंसा भड़कने के बाद 16 नवंबर को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। मणिपुर सरकार ने आम लोगों, स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य कार्यालयों को हो रही परेशानियों को देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं से रोक हटा ली थी।

प्रमुख खबरें

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार